Jaggi Murder Case Reopen : छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में यह मामला दोबारा (रीओपन) हुआ है। बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई। अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की है।
यह भी पढ़े :- 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ होगा पूर्ण नक्सल मुक्त: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
राज्य सरकार ने CBI को सौंपी थी जांच
इस हत्याकांड में दोषियों ने सजा के खिलाफ अपील दायर की थी, लेकिन करीब दो साल पहले हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उनकी अपील खारिज करते हुए सजा को बरकरार रखा था। बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले को पुनः सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भेज दिया।
अमित जोगी की भूमिका फिर चर्चा में
मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी सहित कई लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया था। हालांकि, सबूतों के अभाव में अदालत ने अमित जोगी को बरी कर दिया था। अब कानूनी जानकारों का मानना है कि केस दोबारा खुलने के बाद उनकी स्थिति फिर से महत्वपूर्ण हो सकती है।
शुरुआती जांच पर उठे थे सवाल
हत्याकांड की प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठे थे और पक्षपात के आरोप लगे थे। इसके बाद राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंप दी थी। CBI की जांच में कई आरोपियों के खिलाफ साजिश के आरोप सामने आए थे। (Jaggi Murder Case Reopen)
फिलहाल, मामला एक बार फिर हाईकोर्ट में विचाराधीन है और 1 अप्रैल को होने वाली अंतिम सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। (Jaggi Murder Case Reopen)



