रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती के लगातार खुलासों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तमनार के बाद अब रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई है। जानकारी सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि घटगांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी इसी तरह अफीम की खेती का खुलासा हुआ था।
जांच में सामने आया है कि झारखंड निवासी मार्शल सांगा पिछले 10–12 वर्षों से इस क्षेत्र में खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के एक किसान से तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर जमीन ली, लेकिन उसी आड़ में अफीम की खेती शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वह झारखंड में पहले से इस अवैध कारोबार से जुड़ा था और उसी मॉडल को रायगढ़ में भी लागू कर रहा था।
*लगभग 17 दिनों में 5 बड़े खुलासे*
राज्य में बीते 15–17 दिनों के भीतर अफीम की खेती के लगातार मामले सामने आए हैं
7 मार्च: दुर्ग के समोदा में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर के खेत से करोड़ों की अफीम जब्त
10 मार्च: बलरामपुर के कुसमी में 3.67 एकड़ में अफीम की खेती, 7 आरोपी गिरफ्तार
12 मार्च: बलरामपुर के कोरंधा में ढाई एकड़ में अफीम की फसल बरामद
20 मार्च: रायगढ़ के तमनार के आमाघाट में डेढ़ एकड़ में खेती
अब: लैलूंगा के घटगांव में नया मामला सामने आया
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रदेश में अवैध नशे के नेटवर्क की गहरी जड़ें होने के संकेत दिए हैं।
*प्रशासन अलर्ट, जांच तेज*
अधिकारियों का कहना है कि अफीम की खेती पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस पूरे नेटवर्क के पीछे कोई संगठित गिरोह या संरक्षण तो नहीं है। लगातार खुलासों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या छत्तीसगढ़ में अफीम का अवैध नेटवर्क जड़ें जमा चुका है?
छत्तीसगढ़ में ‘अफीम बेल्ट’ का खतरा! लैलूंगा में फिर पकड़ी गई खेती, लगातार पांचवां मामला
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.

