रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में सरगुजा जिले के पुलिस थानों और चौकियों के भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक प्रबोध मिंज ने क्षेत्र में पुलिस ढांचे की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।
विधायक मिंज ने रघुनाथपुर पुलिस चौकी समेत अन्य स्थानों पर भवन निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निर्माण कार्य लंबित है, जिससे पुलिसकर्मियों को असुविधा हो रही है और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर इन भवनों का निर्माण कब तक पूरा होगा।
जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि संबंधित स्थानों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है और विभागीय प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
हालांकि, इस जवाब से असंतुष्ट विधायक मिंज ने कहा कि संबंधित स्थानों के लिए जमीन पहले ही उपलब्ध है और पंचायत की ओर से एनओसी भी दी जा चुकी है। ऐसे में निर्माण में देरी समझ से परे है। उन्होंने मांग की कि प्रक्रिया को तेज करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
मामले पर दोबारा प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विषय जमीन से जुड़ा है और विभाग इस पर काम कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सरगुजा में पुलिस भवन निर्माण में देरी पर विधानसभा में सवाल, जमीन को लेकर सरकार-विधायक आमने-सामने
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


