महापौर का बजट पर अभिभाषण, 1 घण्टे का प्रश्नकाल होगा, निर्धारित 17 एजेण्डों पर होगी चर्चा
रायपुर – राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम के सामान्य सभा की बैठक सभापति सूर्यकान्त राठौर ने निगम सभागार में 30 मार्च को आहूत की है। रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक में
सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में एमआईसी के संकल्प अनुसार निर्धारित 17 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा और विचार – विमर्श किया जायेगा। प्रारंभ में सामान्य सभा की विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी उसके बाद प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि निर्धारित की गई है।
सामान्य सभा की बैठक में रायपुर महापौर मीनल चौबे द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जायेगा इसके बाद महापौर का नगर निगम बजट पर अभिभाषण होगा। 17 नियत एजेंडों में नगर विकास कार्यों, नामकरण सहित अन्य सम्मिलित प्रस्तावों पर नियमानुसार चर्चा और विचार – विमर्श किया जायेगा।



