रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना (रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर) के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में जांच एजेंसियों का शिकंजा कसा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW/ACB) ने लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित तत्कालीन SDM निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी को 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एक दिन पहले सोमवार (16 मार्च 2026) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रायपुर जोनल ऑफिस ने निर्भय साहू और अन्य आरोपियों से जुड़ी 23.35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया। ED की जांच में सामने आया है कि रायपुर-विशाखापट्टनम नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया।
जांच के अनुसार, निर्भय साहू ने पद का दुरुपयोग करते हुए अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य सहयोगियों के साथ मिलीभगत की। अभनपुर तहसील के गांवों नायकबांधा, उगेटरा, उरला, भेलवाडीह और टोकरो की प्रभावित भूमि को बैकडेट में कई खंडों में विभाजित किया गया। इससे वास्तविक मुआवजे से कई गुना अधिक राशि का वितरण हुआ। इसके अलावा, पहले से अधिग्रहित भूमि को दोबारा अधिग्रहण दिखाकर मुआवजा वितरित किया गया, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ।
ED के मुताबिक, आरोपी हरमीत सिंह खनूजा (मुख्य जमीन दलाल) और उसके सहयोगियों ने करीब 27.05 करोड़ रुपये का गबन किया, जिसमें से 23.35 करोड़ की संपत्ति ट्रेस कर अटैच की गई। आरोपियों ने जमीन मालिकों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए, मुआवजे की राशि जमा कराई और पहले से साइन किए चेक/दस्तावेजों से बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। जमीन मालिकों को केवल मामूली हिस्सा मिला।
हरमीत सिंह खनूजा मुख्य आरोपी है, जिसने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर तहसीलदार रविंदर कौर (हरमीत सिंह चावला की बेटी) से शादी की। ED की छानबीन में आरोपी के ससुर हरमीत सिंह चावला के पास घोटाले से जुड़े लेनदेन और महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। ED की टीमें डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेजों और अन्य ठिकानों की जांच जारी रखे हुए हैं।
यह मामला EOW द्वारा दर्ज FIR, स्पेशल कोर्ट में दायर चार्जशीट और मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ा है। पहले भी कई अधिकारियों, पटवारियों और जमीन दलालों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी निर्भय साहू की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से निरस्त हो चुकी थी और विशेष न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। फरार रहने के बावजूद अब गिरफ्तारी के साथ जांच तेज हो गई है।
भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन- निलंबित तत्कालीन SDM निर्भय साहू गिरफ्तार, ED ने 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


