रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में राज्य में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और इनमें हो रही मौतों का मुद्दा जोर-शोर से उठा। भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह ने सड़क हादसों के प्रमुख कारणों, मृत्यु दर तथा बड़े और हल्के वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मांगी।
सड़क एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सदन को बताया कि वाहनों की संख्या में तेज वृद्धि और लोगों की लापरवाही मुख्य वजहें हैं। उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के उदाहरण देते हुए कार्रवाई के आंकड़े साझा किए:
वर्ष 2023 में 29,104 वाहनों पर कार्रवाई
वर्ष 2024 में 39,000 वाहनों पर कार्रवाई
वर्ष 2025 में 41,000 वाहनों पर कार्रवाई
मंत्री ने आगे कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। साथ ही जनता में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विधायक राघवेंद्र सिंह ने बड़े वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाने और प्रमुख बायपास मार्गों पर ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जनता और विशेषज्ञों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्मार्ट सिटी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के लिएअंतर्विभागीय समिति गठित करने और जिम्मेदारी तय करने का सुझाव दिया। मंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वय से सुधार लाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने भी ट्रॉमा सेंटरों और क्रिटिकल केयर यूनिट की तत्काल स्थापना पर जोर दिया, जिस पर मंत्री केदार कश्यप ने अमल करने का वादा किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में सड़क हादसों पर गरमाया सदन: मंत्री केदार कश्यप ने दिए ये आंकड़े और आश्वासन
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


