Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया तो ये फिसल गए। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन गिरे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। दस ग्राम का 24 कैरट वाला गोल्ड दो दिनों में ₹1970 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1810 कमजोर हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। चार दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है।
सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
| शहर | 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| मुंबई | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| कोलकाता | ₹1,67,610 | ₹1,53,640 | ₹1,25,710 |
| चेन्नई | ₹1,63,620 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| बेंगलुरु | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| हैदराबाद | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| लखनऊ | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| पटना | ₹1,61,720 | ₹1,48,240 | ₹1,21,300 |
| जयपुर | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| अहमदाबाद | ₹1,61,720 | ₹1,48,240 | ₹1,21,300 |
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5,100 कम हुए हैं। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में यह प्रति किग्रा ₹2,89,900 में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
युद्ध के बावजूद इस कारण टूट रहा सोना-चांदी
अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर सैन्य हमले जारी हैं लेकिन सोना-चांदी फिसलने लगा है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतों पर दबाव बनता है। इसके अलावा मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश के विकल्प बढ़ने से मांग बंटने से भी इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक और बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरें भी हैं। जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो बॉन्ड और अन्य ब्याज देने वाले एसेट्स सोने की तुलना में ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं।



