Explosion in solar factory in Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल तहसील अंतर्गत राउलगांव के पास स्थित SBL Energy Limited में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
बारूद और डेटोनेटर बनाती है फैक्ट्री
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बारूद, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री का निर्माण किया जाता है। धमाका इतना तेज था कि मौके पर आग लग गई और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस अधीक्षक (नागपुर ग्रामीण) हर्ष पोद्दार ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। (Explosion in solar factory in Nagpur)
ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में लाए गए 18 झुलसे हुए मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही National Disaster Response Force (NDRF), State Disaster Response Force (SDRF), Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO) और Directorate of Industrial Safety and Health (DISH) की टीमें भी जांच और राहत कार्य में जुटी हैं।
मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। संबंधित कंपनी की ओर से भी अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है।
फिलहाल धमाके के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। (Explosion in solar factory in Nagpur)



