US-Israel Iran War Live : बेंजामिन नेतन्याहू के दावे के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत हो गई है। हालांकि, ईरान सरकार की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री साय
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का दावा
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर कहा कि खामेनेई “इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्तियों में से एक” थे और उनकी मौत ईरान की जनता के साथ-साथ उन अमेरिकी नागरिकों और अन्य देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जो उनके शासन या उनसे जुड़े गुटों की कार्रवाई में मारे गए या प्रताड़ित हुए।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यह ऑपरेशन अमेरिका और इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया। उनके अनुसार, अमेरिका की अत्याधुनिक खुफिया और ट्रैकिंग प्रणाली से खामेनेई बच नहीं सके।
ट्रंप के दावे के बाद ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि
ईरान के मीडिया ने भी मौत की पुष्टि कर दी है. ईरान के प्रेस टीवी ने कहा है कि इजराइल और अमेरिका के हमले में सुप्रीम लीडर खामेनेई शहीद हो गए हैं।
अन्य ईरानी नेताओं के मारे जाने का भी दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस हमले में खामेनेई के साथ कई अन्य वरिष्ठ ईरानी नेता भी मारे गए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
सुरक्षाबलों को दी चेतावनी और प्रस्ताव
ट्रंप ने कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के कई सदस्य लड़ाई जारी नहीं रखना चाहते और “राहत” की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे अभी आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें छूट मिल सकती है, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे।
“भारी और सटीक बमबारी” जारी रहने का संकेत
ट्रंप ने संकेत दिया कि जब तक क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक “सटीक और भारी बमबारी” जारी रह सकती है। उन्होंने इसे मध्य-पूर्व में स्थिरता लाने की दिशा में आवश्यक कदम बताया। (US-Israel Iran War Live)
परिवार के सदस्यों की मौत का भी दावा
अमेरिकी और इजरायली दावों के अनुसार, इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और परिवार के अन्य सदस्य भी मारे गए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। (US-Israel Iran War Live)
दुबई में फंसी पीवी सिंधु, सोशल पोस्ट कर दिया अपडेट
भारतीय बैडमिंटर स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं. हालांकि उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके कहा है कि वे सुरक्षित हैं।



