रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक जंग अब सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @BJP4CGState पर एक रैप सॉन्ग पोस्ट किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को “लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज” करार दिया गया है। यह 1 मिनट 21 सेकंड का वीडियो कांग्रेस सरकार के समय हुए कथित घोटालों पर केंद्रित है।
पोस्ट में लिखा है:
“काँग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज।”
हैशटैग: #CorruptionSpecialistCongress
वीडियो में न केवल भूपेश बघेल, बल्कि उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और राहुल गांधी को भी शामिल कर शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, चावल घोटाला सहित कई अन्य आरोपों का जिक्र किया गया है। रैप स्टाइल में बनाया गया यह वीडियो भाजपा की ओर से कांग्रेस पर लगातार चल रहे हमलों का हिस्सा है, जिसमें पूर्व सरकार को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया जा रहा है।
काँग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज,
लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज।#CorruptionSpecialistCongress pic.twitter.com/DX1dRg3iQO— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 26, 2026


