रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में पहली बार सौ से अधिक पुनर्वासित पूर्व नक्सलियों को सदन की कार्यवाही देखने का अवसर दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक और ऐतिहासिक पहल बताया।
मीडिया से चर्चा में गृहमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी भारत के संविधान को नहीं मानते थे, आज वही विधानसभा की कार्यवाही देखकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व नक्सलियों को उनके निवास पर आमंत्रित किया गया, जहां रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया।
विजय शर्मा ने कहा, “आज वे समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं, पुनर्वासित हैं और लोकतंत्र के साथ खड़े हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि कई पूर्व नक्सलियों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात
गृहमंत्री ने बताया कि होली से पहले 24 लाख किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह राशि किसानों को हस्तांतरित की जाएगी।
कस्टोडियल डेथ पर सियासत तेज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सदन में सही जवाब नहीं देने के आरोपों पर विजय शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ की संख्या 66 है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय यह आंकड़ा 70 से 90 के बीच रहा।
गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सदन में कुछ और और बाहर कुछ और बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि नव्या मलिक के मामले में उनका नाम सूची में नहीं होने पर सवाल उठाया गया, जबकि अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर की श्रेणी में वही आते हैं जिनके खिलाफ एक से अधिक एफआईआर दर्ज हो। नव्या मलिक के खिलाफ केवल एक ही मामला दर्ज है, इसलिए नाम सूची में शामिल नहीं किया गया।
घोटालों पर भी जवाब देने की चुनौती
विजय शर्मा ने कहा कि यदि विपक्ष सवाल उठाता है तो कोयला, डीएमएफ और शराब घोटाले जैसे मामलों पर भी सरकार तथ्य रखने को तैयार है।
उन्होंने कहा, “सदन में कुछ और और बाहर कुछ और कहना जनता को भ्रमित करना है। सच सामने आना
पहली बार 100 से अधिक पूर्व नक्सली देखेंगे विधानसभा की कार्यवाही, गृहमंत्री बोले—‘लोकतंत्र की मुख्यधारा में लौटे’
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


