रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन शून्यकाल में धान खरीदी का मुद्दा इतना गरमाया कि पूरा सदन हंगामे की चपेट में आ गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार की धान खरीदी नीति को पूरी तरह फेल करार देते हुए विस्तृत चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया, लेकिन सभापति ने इसे अग्राह्य घोषित कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की और गर्भगृह (वेल) में पहुंचकर सदन से स्वेच्छा से निलंबित हो गए।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा, “सरकार की धान खरीदी नीति पूरी तरह फेल रही है। किसानों को पहले दिन से चोर समझा गया। पूरा धान नहीं खरीदा गया। टोकन के नाम पर परेशान किया गया। अंग्रेजों के जमाने से भी बदतर स्थिति रही है। इस गंभीर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, इसलिए हमने स्थगन प्रस्ताव दिया है।”
अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी एक-एक कर अपनी शिकायतें रखीं:
उमेश पटेल: किसानों का कर्ज माफ किया जाए या फिर से खरीदी हो।
संगीता सिंह: बालोद जिले में किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा गया, समर्पण के लिए मजबूर किया गया।
राघवेंद्र सिंह: जांजगीर जिले में किसानों को प्रताड़ित किया गया, एक किसान को टावर पर चढ़ना पड़ा, जहर पीने की नौबत आई।
ब्यास कश्यप: जांजगीर में सिर्फ 93% किसानों का धान खरीदा गया, एफआईआर तक हुई।
द्वारिकाधीश यादव: किसान आज भी उम्मीद में हैं कि खरीदी होगी, लेकिन परेशान किया गया।
रामकुमार यादव: समर्पण के लिए मजबूर किया गया, पुलिस भेजकर डराया-धमकाया गया।
बालेश्वर साहू: वंचित किसानों की खरीदी हो, कर्ज माफी हो।
विक्रम मंडावी: बस्तर से सरगुजा तक किसान परेशान, स्थगन पर चर्चा होनी चाहिए।
भोलाराम साहू: धान खरीदी के नाम पर प्रताड़ना, किसान आत्महत्या को मजबूर।
अंबिका मरकाम: सिहावा क्षेत्र के किसान दुखी, धान नहीं खरीदा गया।
कुंवर सिंह निषाद: पूर्व विधायक को भी धरना देना पड़ा।
यशोदा वर्मा: खैरागढ़ में किसानों को परेशान किया गया, एक किसान ने कलेक्ट्रेट के सामने आत्महत्या की कोशिश की।
ओंकार साहू: धमतरी में रकबा समर्पण से हालत खराब, कर्ज में डूबे किसान।
हर्षिता स्वामी बघेल: डोंगरगढ़ में कई किसान धान नहीं बेच पाए।
अटल श्रीवास्तव: किसानों को हतोत्साहित किया गया, सरकार किसानों के साथ नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा साफ है कि धान और किसान पर चर्चा नहीं करानी है। छत्तीसगढ़ में आज अधिकारी राज चल रहा है। किसानों के घर-खलिहान में जबरदस्ती घुसा गया। टोकन मांगने पर अधिकारी भेजे गए। किसानों को चोर समझा गया। मेरे घर पर भी बलात तरीके से अधिकारी घुसे थे। यह बेहद गंभीर मामला है। कम से कम सरकार जवाब तो दे।”
सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य घोषित करते हुए कहा कि बजट सत्र में आय-व्यय पर चर्चा होती है, स्थगन का स्थान नहीं है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की, “किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद”, “धान खरीदी करो” जैसे नारे लगाए और गर्भगृह में पहुंच गए। इसके बाद वे सदन से स्वेच्छा से निलंबित होकर वॉकआउट कर गए।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: धान खरीदी पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य, कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचे, स्वेच्छा से निलंबित
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


