रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन आज अहम रहने वाला है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों के सवालों के जवाब देंगे।
प्रश्नकाल के बाद पटल पर रखे जाएंगे दस्तावेज
प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे।
साथ ही ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम अलग-अलग विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
बजट 2026-27 पर चर्चा की औपचारिक शुरुआत
आज की कार्यवाही का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की शुरुआत है। बजट को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और विपक्ष के सवालों के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।
समितियों और याचिकाओं पर भी होगी कार्रवाई
सभापति विक्रम उसेंडी सदन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधायक कुंवर सिंह निषाद और सुशांत शुक्ला याचिकाएं पेश करेंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न समितियों के निर्वाचन से संबंधित प्रस्ताव सदन में रखेंगे, जबकि मंत्री रामविचार नेताम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के गठन एवं निर्वाचन से जुड़ा प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


