रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुए लेपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मयंक कुमार ने 15 फरवरी 2026 की रात अपने किराए के मकान से अपने दोस्त के लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना में अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल, आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

पूछताछ और जाँच के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर कोटा सरस्वती नगर निवासी दिनेश रात्रे (19) और कोमल रात्रे (21) को पकड़ लिया गया। दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।
बरामद सामग्री
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया:
1 नग चोरी किया गया लेपटॉप
1 नग दोपहिया वाहन, कीमत लगभग ₹80,000/-
आरोपी विवरण
दिनेश रात्रे, पिता धनसिंह रात्रे, उम्र 19 साल, निवासी जैतखंभ के पास सतनामी पारा, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
कोमल रात्रे, पिता लक्ष्मण रात्रे, उम्र 21 साल, निवासी जैतखंभ के पास सतनामी पारा, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।



