नई दिल्ली। T20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। 14 फरवरी को खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम आमने-सामने थीं। मैच में रोमांच अपने चरम पर था, लेकिन अंत में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से रयान रिकेल्टन अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन डेरिल मिशेल ने उनका शानदार बाउंड्री कैच पकड़कर मैच का रुख बदल दिया। रिकेल्टन ने लंबा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग-ऑन पर तैनात मिशेल ने बेहतरीन संतुलन दिखाया। पहले गेंद को पकड़ा, फिर सीमा रेखा पार करने से पहले हवा में उछालकर दोबारा अंदर आकर कैच पूरा किया। रिकेल्टन 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद एडन मार्करम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाया। नए बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस ने भी आते ही चौका जड़कर दबाव कम किया।
इस जीत के साथ T20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप डी में टीम ने तीनों मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर काबिज है। टूर्नामेंट में अब मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है।



