रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और डिप्टी पुलिस कमिश्नर (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देशन में आज पुलिस लाइन रायपुर के परेड ग्राउंड में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान वीआईपी सुरक्षा एस्कॉर्ट ड्यूटी में लगे सभी पुलिस बल के जवानों एवं वाहन चालकों को विस्तृत निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण का संचालन अतिरिक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर (यातायात एवं प्रोटोकॉल) दौलतराम पोर्ते तथा सहायक पुलिस कमिश्नर (लाइन) नीलेश द्विवेदी द्वारा किया गया। जवानों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, हथियारों की सुरक्षा, वाहनों के उचित रखरखाव तथा वीआईपी सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य निर्देश एवं यातायात नियमों का पालन
ट्रैफिक सिग्नल का सख्ती से पालन: रेड सिग्नल पर वाहनों को अनिवार्य रूप से रोकना तथा जेब्रा क्रॉसिंग से पहले वाहन खड़ा न करना।
सायरन एवं हॉर्न का विवेकपूर्ण उपयोग: अस्पताल, कोर्ट एवं अन्य स्थानों पर जहां सायरन या हॉर्न बजाना वर्जित है, वहां इसका उपयोग न करें। वीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक सायरन न बजाएं, क्योंकि इससे आमजन को असुविधा होती है।
सुरक्षा संबंधी सावधानियां: वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहन के दरवाजे से हाथ, केन या लाठी बाहर निकालकर इशारा न करें, इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
सभी पुलिसकर्मियों एवं वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल तथा संकेतकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया जाए।
इस प्रशिक्षण सत्र में वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 70 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा 30 वाहन चालक उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


