रायपुर। राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना गोलबाजार क्षेत्र में डी.के.एस अस्पताल के पार्किंग के पीछे एक युवक को एम.डी.एम.ए (मादक पदार्थ) के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई कैसे हुई
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को विश्वसनीय सूचना मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्र में डी.के.एस अस्पताल के पार्किंग के पीछे एक व्यक्ति एम.डी.एम.ए लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के अनुसार व्यक्ति को चिन्हित किया। पूछताछ में उसने अपना नाम चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 6.32 ग्राम एम.डी.एम.ए और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त सामान जब्त किया गया। कानूनी कार्रवाईआरोपी के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 22(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी
पुत्र: प्रमोद कुमार
आयु: 20 वर्ष
निवासी: राजा तालाब, अमर चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर
जप्त सामान
कुल 6.32 ग्राम एम.डी.एम.ए (MDMA)
घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल फोन
जप्त माल की कुल अनुमानित कीमत: लगभग 80,000 रुपये



