रायपुर :- थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पुराना डीआरएम ऑफिस के पास एक युवक चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की उर्फ धनंजय पटनायक, उम्र 21 साल, निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, खमतराई बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक धनंजय पटनायक पहले भी लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। नॉर्थ जोन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


