धर्मांतरण को लेकर सरकार ने दो वर्ष में 67 मामले दर्ज
रायपुर– गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार और अपने 2 साल पूरे होने पर गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उनके साथ गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते बताया कि 2001 से 2023 धर्मांतरण के 38 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2023-25 में धर्मांतरण के 67 मामले दर्ज हुए हैं । विजय शर्मा ने कहा कि एटीएस थाने के गठन के बाद 2025 में पहला मामला दर्ज किय गया है । विज शर्मा ने अवैध घुसपैठियों को लेकर जानकारी देते बताया कि अवैध प्रवासियों के संबंध में STF का गठन किया गया है, टोल फ्री नंबर जारी किया गया, होल्डिंग सेंटर्स बनाए हैं, क्विट इंडिया जारी हुआ है, 34 लोगों को डिपोर्ट किए हैं, अभी भी कई लोग होल्डिंग सेंटर्स है, अवैध घुसपैठियों को बाहर भेजने का काम प्रमुखता से करेंगे, किसी भी कीमत पर घुसपैठियों को छोड़ेंगे नहीं ।
विजय शर्मा के कहा,कि गौ तस्करी मामले में 405 केस दर्ज हुए हैं।आरोपियों के खिलाफ वाहन राजसात की कार्रवाई कर रहे हैं और उनको नीलाम भी किए हैं । विजय शर्मा ने कहा कि इस बार गौ तस्करी के मामले में गैंगस्टर एक्ट लागू किए हैं ।



