बिलासपुर। आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर और चांपा में कोयला कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार टीम सर्वे दल के रूप में पहुंची और उसके बाद कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर में फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के ठिकानों पर जांच की जा रही है। इसमें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास शामिल हैं। इसके अलावा आयकर टीम चांपा में चांपा-बिर्रा ओवरब्रिज के पास स्थित तिरुपति मिनरल्स में भी जांच कर रही है।
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



