रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। रायपुर में बढ़ते अपराध में कमी लाने का प्रयास जारी है। लेकिन पुलिस की तमाम प्रयास बे असर दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करते है। दरअसल राजधानी रायपुर में बीते दिनों खबर सामने आई है। दरअसल सिगरेट पीने को लेकर थाने से चंद कदम की दूरी पर मामूली सी बात को लेकर युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना 9 फरवरी रात 11 बजे गोलबाजार थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विनय कुमार सोनी अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां सिगरेट पीने लगे। घर में महिलाओं के होने की बात कहते हुए जब विनय ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। तो आरोपी भड़क उठे। आरोप है, कि शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू, विष्णु उर्फ वंशू, पीयूष बरोरे और आर्य मिश्रा ने पहले गाली-गलौज की। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।
बताया जा रहा है, कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, लात, ईंट और कील लगे लकड़ी के पटिये से मारपीट की, जिससे विनय को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात ऐसे इलाके में हुई जहां पुलिस थाना बेहद नजदीक है, इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



