रायपुर। पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान में लेकर की गई त्वरित कार्रवाई में नॉर्थ जोन क्षेत्र के गुढ़ियारी थाना अंतर्गत तीन युवकों को चारपहिया वाहन के शीशे तोड़ने के गंभीर इरादे के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अपराध रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन के थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 5-6 जनवरी 2026 की दरमियानी रात को थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर वार्ड क्रमांक 024 में कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा चारपहिया वाहन के शीशे तोड़ने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान में लिया और संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश की। जांच में तीनों आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
धनेश्वर सोनवानी (उम्र 18 वर्ष), पिता: फूलसिंह सोनवानी, ग्राम गीदपुरी, थाना गीदपुरी, जिला बलौदाबाजार (वर्तमान निवास: रावतपुरा फेस-01, टिकरापारा, रायपुर)
शिव सिंह ठाकुर (उम्र 24 वर्ष), पिता: दीपक सिंह ठाकुर, रावतपुरा फेस-02, टिकरापारा, थाना टिकरापारा, रायपुर
उकेश बघेल (उम्र 22 वर्ष), पिता: राधेश्याम बघेल, रावतपुरा फेस-01 (स्थाई पता: ग्राम चकवे, पोस्ट आरंग, रायपुर)
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना गुढ़ियारी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।



