मामले के तूल पकड़ते ही पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश
राजिम :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन राजिम कुंभ कल्प में तैनात इवेंट एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने जमकर विरोध दर्ज कराया है। इवेंट एजेंसी पर मनमानी, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, पत्रकारों से बदसलूकी तथा आम जनता को अनावश्यक बैरिकेटिंग के माध्यम से परेशान करने के आरोप लगे हैं। इस घटनाक्रम के बाद कुंभ स्थल पर कुछ समय के लिए स्थिति बन गई। राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम कवरेज एवं कलाकारों से बातचीत के दौरान इवेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने पत्रकारों को रोक दिया। आरोप है कि कवरेज के दौरान न केवल पत्रकारों को रोका गया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और समन्वय से रोके जाने को लेकर नाराजगी सामने आई है।
वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि राजिम कुंभ कल्प जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में उनकी भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है। इवेंट एजेंसी द्वारा बिना सूचना और अनुमति के बैरिकेटिंग कर दी गई, जिससे आम श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।



