रायपुर :- एंकर लंबे समय से राजधानी रायपुर और राजधानी से लगा क्षेत्र पर भू माफिया की नजर है जहां किसानों से सस्ती दर पर जमीन लेकर प्लॉट कटिंग कर अवैध कारोबार और अवैध प्लाटिंग के कारोबार को किया जा रहा है यह सब प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है जहां कार्यवाही नहीं होने से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है
राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 8 क्षेत्र सोन डोंगरी में लंबे समय से अवैध प्लाटिंग के कारोबार फल फूल रहा है वजह है प्रशासनिक सुस्ती जिसके चलते कई वर्षों से इस कृषि भूमि पर भू माफिया अवैध प्लाटिंग कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं जब हमने इसकी सूचना जोन आयुक्त को दी तो उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है जल्द ही अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसी जाएगी साथ ही साथ कुछ नाम पर हम नामजद FIR कि कार्यवाही करेंगे


