बिलासपुर- एयरपोर्ट को 3C–VFR से 3C–All Weather Operations (IFR) श्रेणी में उन्नत किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व की उपलब्धि है। इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु जी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की विकासपरक सोच वाली डबल इंजन की सरकार के परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य संभव हो रहे हैं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन हेतु रक्षा मंत्रालय से आवश्यक भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय एवं निरंतर संवाद एक महत्वपूर्ण कड़ी रही, जिसके कारण यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार हो सकी।.
उन्होंने कहा कि ऑल-वेदर (IFR) संचालन की सुविधा मिलने से अब कोहरे, वर्षा अथवा खराब मौसम की स्थिति में भी विमानों का सुरक्षित संचालन संभव होगा, जिससे उड़ानों के निरस्तीकरण में कमी आएगी और यात्रियों का समय व सुविधा दोनों सुरक्षित रहेंगे।
यह उन्नयन न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे संभाग और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए व्यापार, उद्योग, निवेश और पर्यटन के नए द्वार खोलेगा। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्राप्त होगी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकास, कनेक्टिविटी और निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात: तोखन साहू के प्रयासों से बिलासपुर एयरपोर्ट अब ऑल-वेदर संचालन के लिए तैयार
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


