रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में थाना आज़ाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ना था।
कई वारंटियों को जेल भेजा गया
अभियान के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और अन्य मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत कुल 162 फरार वारंटियों को जेल भेजा गया, जिनमें स्थायी वारंट के 74 और गिरफ्तारी वारंट के 88 आरोपी शामिल हैं।
थाना वार गिरफ्तारी का विवरण
-
टीकरापारा: स्थायी 18, गिरफ्तारी 20
-
कबीर नगर: स्थायी 16, गिरफ्तारी 1
-
राजेंद्र नगर: स्थायी 10, गिरफ्तारी 9
-
डीडी नगर: स्थायी 9, गिरफ्तारी 6
-
आमानाका: स्थायी 9, गिरफ्तारी 5
-
आज़ाद चौक: स्थायी 7, गिरफ्तारी 13
-
पुरानी बस्ती: स्थायी 3, गिरफ्तारी 14
-
सरस्वती नगर: स्थायी 1, गिरफ्तारी 15
-
मुजगहन: स्थायी 1, गिरफ्तारी 5


