रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में अवैध शराब और नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी वेस्ट) संदीप पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पिछले 7 दिनों में आबकारी अधिनियम के तहत 23 बड़ी कार्यवाहियां की गईं। इनमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 143 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
विशेष अभियान के तहत:
13 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
10 प्रकरण धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले 43 व्यक्तियों के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई। रायपुर पश्चिम जोन के सभी थाना क्षेत्रों में एसीपी और थाना प्रभारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों, अड्डेबाजी स्थलों और परिवहन मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
थानावार जब्ती का विवरण:
थाना आज़ाद चौक – 12 लीटर
थाना कबीरनगर – 10 लीटर
थाना सरस्वतीनगर – 5 लीटर
थाना पुरानी बस्ती – 16 लीटर
थाना डीडीनगर – 46 लीटर
थाना आमानाका – 18 लीटर
थाना टिकरापारा – 18 लीटर
थाना राजेन्द्रनगर – 12 लीटर
थाना मुजगहन – 6 लीटर
कुल जब्ती: 143 बल्क लीटर अवैध शराब
डीसीपी संदीप पटेल ने कहा कि रायपुर पुलिस की नीति अवैध शराब, नशा तस्करी और सार्वजनिक अव्यवस्था के खिलाफ “शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)” की है। सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सघन जांच और छापेमारी जारी रहेगी। अवैध शराब के परिवहन, उत्पादन और बिक्री में शामिल तत्वों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।




