बलौदाबाजार। जिले की साइबर सेल पुलिस ने वर्ष 2026 की शुरुआत में ही सराहनीय काम करते हुए 421 गुम मोबाइल फोन बरामद किए और उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 63 लाख रुपये आंकी गई है।
आज कम्युनिटी हाल में आयोजित समाधान समारोह में ये मोबाइल उपभोक्ताओं को सौंपे गए। इस अवसर पर एसपी भावना गुप्ता और एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
एसपी भावना गुप्ता ने कहा, “हमने 2025 में भी लगभग 93 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल रिकवर किए थे। आज यह देखकर खुशी हो रही है कि उपभोक्ताओं का पुलिस पर विश्वास बना हुआ है। मोबाइल आज सिर्फ उपकरण नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बन गया है, इसलिए इसे संभालकर रखें।”
उन्होंने सुरक्षा संबंधी चेतावनी भी दी और कहा कि …
[8:26 pm, 03/02/2026] +91 88190 12819: बिलासपुर में प्रेम विवाद ने लिया खौफनाक रूप: प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या की
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम संबंध में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार की है।
मृतक की पहचान कामता उर्फ भोला मधुकर के रूप में हुई है, जो रतनपुर के कर्रा गांव का निवासी था। वह बिलासपुर के शुभम विहार स्थित हॉस्टल में रहकर उस्लापुर के एक होटल में काम करता था।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रोशनी सूर्यवंशी झलमला गांव की निवासी है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हुआ और मृतक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।
गुस्से में आरोपी युवती मं…
[8:26 pm, 03/02/2026] +91 88190 12819: ई-रिक्शा व बैटरी चोरी गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 8.55 लाख का मशरूका जब्त
रायपुर। शहर में ई-रिक्शा और उसकी बैटरियों की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर और आज़ाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 02 अंतर्राज्यीय आरोपियों सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 02 ई-रिक्शा, 40 बैटरियां और 02 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8.55 लाख बताई गई है।
प्रकरण 01 : थाना डी.डी.नगर
डी.डी.नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक राहुल कोपुलवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर टीकाराम यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने ई-रिक्शा चोरी करने और विभिन्न थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी कर उन्हें राहुल पाल को बेचने की बात कबूली।
आरोपियों की निशानदेही पर 01 ई-रिक्शा, 16 बैटरियां और 02 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
प्रकरण 02 : थाना आज़ाद चौक
आज़ाद चौक थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमजान खान और अकरम खान को गिरफ्तार किया। दोनों ने चोरी की बैटरियां कफिल खान को बेचने की बात स्वीकार की। कफिल खान को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 अतिरिक्त बैटरियां बरामद की गईं। इस प्रकरण में 01 ई-रिक्शा और 24 बैटरियां जब्त की गईं।
कुल जब्ती (दोनों प्रकरण मिलाकर)
02 ई-रिक्शा वाहन
40 बैटरियां
02 दोपहिया वाहन
कुल अनुमानित कीमत: ₹8,55,000
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा चोरी और बैटरी तस्करी पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



