० मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, बड़ी वारदात टली
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डकैती की एक सुनियोजित साजिश को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दुर्गा नगर कैनाल रोड पर खड़े स्कॉर्पियो (नंबर CG 23 J 6367) में बैठे 6 आरोपियों को घेराबंदी करके दबोच लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे एक घर में घुसकर डकैती करने की योजना बना रहे थे।
ऐसे थी वारदात की प्लानिंग
आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी रणनीति बेहद सुनियोजित थी कि 3 आरोपी घर के अंदर घुसकर लूटपाट करते। 2 आरोपी बाहर निगरानी में तैनात रहते। 1 आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरारी के लिए तैयार रहता। वारदात पूरी होने के तुरंत बाद सभी आरोपी वाहन से फरार होने वाले थे। पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना ने इस खतरनाक प्लान को पूरी तरह नाकाम कर दिया।
बरामद हथियार: तलवार, डंडे और हॉकी स्टिक
वाहन की तलाशी में पुलिस ने भारी भरकम हथियार बरामद किए, जिनमें शामिल हैं 1 तलवार,4 लकड़ी के डंडे,1 हॉकी स्टिक ये हथियार डकैती के दौरान इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखे गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने निम्नलिखित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला (30),आलोक साहनी (23),नितेश साहनी (24)
शुभम साहनी (19),इंद्र कुमार उर्फ सुमित निषाद (25),कुंदन साहनी (26) सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 313 बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



