रायपुर। केंद्रीय कृषि मत्री शिवराज सिंह चहान एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से साजन मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा क गई इसी दौरन देर शाम कृषि मंत्री रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास में पहुंचकर सौजन्य भेंट की साथ ही परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास में बने कार्यालय का अवलोकन भी किया तथा उसकी कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। कार्यालय में अपनाई गई व्यवस्थाओं, अनुशासित कार्यशैली और सुव्यवस्थित संचालन को देखकर उन्होंने विशेष रूप से प्रशंसा की।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कार्यालय पूरी तरह “वेल मैनेज्ड” है और यह प्रशासनिक दृष्टि से एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने अपने निज सहायक को भी निर्देशित किया कि यहाँ अपनाई गई अच्छी कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेस) को अपने कार्यालय में लागू किया जाए।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और कुशल संगठन क्षमता की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यशैली जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।



