बिलासपुर। जिले में सड़क ठेकेदार B.R. गोयल के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दस्तावेजों की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, आयकर टीम इंदौर, बिलासपुर समेत अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है और कुल 3 वाहनों में कार्रवाई कर रही है। टीम टोल ऑफिस में भी मौजूद है और वित्तीय रिकॉर्ड, बिल और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : –महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 75 लाख का गांजा जब्त
हालांकि, आयकर विभाग ने अभी तक कार्रवाई की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे सूचना दी जाएगी।
यह छापेमारी सड़क ठेकेदारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कर संबंधी मामलों की गहन जांच के तहत की जा रही है।



