रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की है। वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सारांश मित्तर, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा और धर्मेश कुमार साहू को 16 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति दी गई है।

वहीं, निलंबन के कारण आईएएस अधिकारी रानू साहू का प्रमोशन फिलहाल रोक दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने उनके पति जेपी मौर्या का भी पदोन्नति लाभ स्थगित कर दिया है।
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।



