बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जंबूरी 2026 के आयोजन से जुड़े काम टेंडर प्रक्रिया से पहले ही कराए गए। मामला बालोद जिले का है, जहां टेंडर खुलने से पहले ही आयोजन स्थल पर कार्य पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- नसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी के पिता ने पीड़ित परिवार को दी धमकी, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने EOW और ACB में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में विभागीय मंत्री और अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि जंबूरी आयोजन का टेंडर 3 जनवरी को जेम पोर्टल पर खुलना था, लेकिन उससे पहले ही शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बालोद में एक निजी कंपनी द्वारा पूरी तैयारी के साथ काम शुरू कर दिया गया था।
कांग्रेस का आरोप है कि यह मामला स्पष्ट रूप से पूर्व नियोजित प्रक्रिया और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिससे यह साबित होता है कि स्कूल शिक्षा विभाग भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं रहा है।



