बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना अंतर्गत गगनपल्ली-मुरकीपार जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद किया है।
यह भी पढ़े :- महापौर मीनल चौबे ने सेल्स टैक्स कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या को तुरंत हल करने का अल्टीमेटम दिया
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे डीआरजी बीजापुर ने 10-15 माओवादी की मौजूदगी की सूचना पर गगनपल्ली-मुरकीपार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधीक्षक बीजापुर, डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें दो माओवादी मारे गए।
मारे गए माओवादी की पहचान इस प्रकार हुई है:
एसीएम हुंगा मड़कम उर्फ पंचुगा, पिता पोज्जा, ग्राम पूवर्ती, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा। पदनाम: एसीएम, पामेड़ एरिया कमेटी। ईनाम: 5 लाख रुपये।
पीपीसीएम आयती मुचाकी उर्फ जोगी, पिता मुया, ग्राम पीनाचन्दा, थाना पामेड़, जिला बीजापुर। पदनाम: पीपीसीएम, पामेड़ एरिया कमेटी। ईनाम: 5 लाख रुपये।
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- 1 एसएलआर राइफल (1 मैग्जीन, 9 राउंड)
- 1 12 बोर देशी कट्टा (5 राउंड)
- 1 स्कैनर सेट
- कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू और अन्य माओवादी साहित्य
डीआरजी और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी हुई है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।



