रायपुर। महर्षि वाल्मीकि वार्ड की सेल्स टैक्स कॉलोनी में नलों से गंदा पानी आने की शिकायत मिलने के तुरंत बाद महापौर मीनल चौबे निरीक्षण के लिए पहुँचीं। उन्होंने अधिकारियों को अगले 24 घंटे के भीतर कॉलोनी के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया।
यह भी पढ़े :- सीएम साय ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, बस्तर पंडुम 2026 का दिया आमंत्रण
निरीक्षण के दौरान महापौर ने नगर निगम जल कार्य विभाग, जोन 3 और जोन 9 की टीमों द्वारा पाइपलाइन लीकेज का ट्रेसिंग और सुधार कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि कांक्रीट रोड होने के कारण लीकेज पॉइंट का पता लगाने में समय लगा, लेकिन विजय नगर चौक के समीप आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य अंतिम चरण में है।
महापौर ने यह भी निर्देश दिए कि कॉलोनी के निवासियों को तत्काल पेयजल टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। इससे पहले सेल्स टैक्स कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों जैसे पूर्व गायत्री नगर और पिंक सिटी में यह समस्या पूरी तरह हल की जा चुकी है।
निरीक्षण में नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, पार्षद प्रतिनिधि मनोज प्रभा विश्वकर्मा, जोन 3 कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू और उप अभियंता आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



