रायपुर/छत्तीसगढ़. 2025 के अंतिम दिन आज 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज महानदी भवन में 11 बजे शुरू होगी। आज की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने में गहन चर्चा और मंथन पर संभावित है।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट मिटिंग में इस अध्यादेश पर मुहर लग सकती है। योजना के अनुसार 26 जनवरी 2026 को पुलिस का नया सिस्टम, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दिया जायेगा। हालांकि पहले ये 1 जनवरी से शुरू किए जाने की संभावना बताई गई थी पंरतु प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण इसमें कुछ विलम्ब हो गया है।


