रायपुर। पंडरी स्थित दलदल सिवनी के डाल्फील प्लाजा में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चोरी करते समय भागने की कोशिश में चोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बी ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 301 में घुसकर एक अज्ञात युवक ने 81,000 रुपए नकद और अमेजन एलेक्सा डॉट स्पीकर चोरी कर लिया।
देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय : साय
फ्लैट मालिक संदीप, जो रियल इस्पात में सेल्स हेड हैं, अपनी पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। देर रात लगभग 1:15 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि फ्लैट के नीचे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। माना जा रहा है कि चोरी कर भागते वक़्त वह तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया।
पुलिस ने मृतक की पहचान फैजान के रूप में की है। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूसरी वारदात – तात्यापारा में कार का शीशा तोड़कर ₹97 हजार की चोरी
उधर मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक अन्य चोरी की वारदात हुई। स्वर्णभूमि कॉलोनी निवासी गगनदीप ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG-04 HY 2621) तात्यापारा चौक के पास ऑफिस के सामने पार्क की थी।
करीब दोपहर 1:30 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि कार की पिछली खिड़की टूटी हुई है। बैग समेत लैपटॉप, यूनियन बैंक का चेक, ऑफिस फाइलें और नकदी—कुल मिलाकर लगभग 97,000 रुपये की चोरी हो चुकी थी।
आसपास तलाश के बावजूद चोर का कोई सुराग नहीं मिला। मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सतर्क – बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में चोरों के तरीका-वारदात और बरामद सामग्री के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। डायल-100 और थाने की टीमों द्वारा इलाके में सुरक्षा और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।



