हैदराबाद। शहर के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया है। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई और अभिनेता अमन प्रीत सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया गया है, जबकि वह फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
रायपुर में बन रहा है नया कोचिंग टर्मिनल, रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार
19 दिसंबर को पुलिस ने मसाब टैंक क्षेत्र स्थित चाचा नेहरू पार्क के पास विशेष अभियान चलाकर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई
• 43.7 ग्राम कोकीन
• 11.5 ग्राम एमडीएमए
बरामद की गई। क्लूज टीम ने मौके पर ही नशीले पदार्थों की पुष्टि की।
इस मामले में रियल एस्टेट ब्रोकर नितिन सिंघानिया और ट्रूप बाजार के कारोबारी श्रानिक सिंघवी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ से पता चला कि ड्रग्स की आपूर्ति नाइजीरियाई सप्लायरों से की जा रही थी। मोबाइल में उनका नंबर फर्जी नाम से सेव था और नशीला माल अफ्रीकी कोरियर के जरिए हैदराबाद पहुंचता था।
24 दिसंबर को पुलिस ने दो अफ्रीकी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया। आगे की जांच में चार कथित कंज्यूमर सामने आए, जिनमें अमन प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमन का नाम पहले भी साइबराबाद पुलिस के एक पुराने ड्रग्स केस में सामने आ चुका है, जिसमें नरसिंगी थाना क्षेत्र शामिल है।
वेस्ट जोन डीसीपी च. श्रीनिवास ने कहा —
“पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर अमन प्रीत सिंह आरोपी के रूप में चिन्हित हुए हैं। वह फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है। ड्रग नेटवर्क और सप्लायर तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।”
पुलिस इस केस को बड़े सिंडिकेट से जुड़ा मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है।



