रायपुर। पुलिस गिरफ्त में आए कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इस दौरान अतिरिक्त रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद न्यायालय ने मयंक सिंह को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
यह भी पढ़े :- गैर-इरादतन हत्या के मामले में कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह की 4 दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। अब वह 09 जनवरी 2026 तक जेल में रहेंगे।



