रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर जारी विवाद और पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करे तो आपत्ति नहीं, लेकिन गरीबी, अशिक्षा और मजबूरी का फायदा उठाकर धर्मांतरण करवाना गलत है। इसका विरोध होना चाहिए और सर्व समाज इसी बात का विरोध कर रहा है।
यह भी पढ़े :- आज का पंचांग: शुक्रवार और कार्तिकेय जी का योग! सोने-चांदी की खरीदारी के लिए जानें आज का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आज प्रदेश के 115 शहरी क्षेत्रों में अटल परिसर और उनकी प्रतिमाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर CM साय ने कहा कि वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और आज उनकी जयंती को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस की तरह मनाया जा रहा है।
“छत्तीसगढ़ में जल्द धर्मांतरण कानून बनेगा” – विधायक पुरंदर मिश्रा
धर्मांतरण पर पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा-
“कैंसर का इलाज हो सकता है, लेकिन धर्मांतरण का नहीं। इसके लिए लोभ त्यागना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में जल्द धर्मांतरण विरोधी कानून बनेगा।”
मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेना ठीक नहीं, कई लोग उत्साह में ऐसा करते हैं लेकिन उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।
SIR और वोटर लिस्ट पर कांग्रेस पर हमला
SIR सूची से नाम कटने के विवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए विधायक मिश्रा ने कहा-
“कांग्रेस के दोहरे चरित्र के कारण लोगों के नाम कटे। 2004–2014 तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने आयोग से कहा था कि किसी का वोट न काटा जाए।”
पूर्व CM भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा –
“पहले वह बताएं कि कितने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को यहाँ बसाया है।”



