दुर्ग। शहर के पुलगांव चौक में आज शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7 बजे काम पर जा रही महिला को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़े :- CG News: किसे मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’? छत्तीसगढ़ के इन अफसरों और विभागों की किस्मत का होगा फैसला
मृतका की पहचान कोल्हापुरी निवासी उत्तरा (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थीं और रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर जा रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब राजनांदगांव की ओर से आ रहा ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था। अचानक महिला ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया।
सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।



