रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत 23 दिसंबर को खम्हारडीह थाना क्षेत्रांतर्गत भावना नगर से दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े :- ऑपरेशन निश्चय : रायपुर में न्यू ईयर ईव के लिए एम.डी.एम.ए. सप्लाय करने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार गुप्ता (24, बिहार) और विमल कुमार कुशवाहा (21, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भावना नगर स्थित सेल टैक्स कालोनी में किराए के मकान को गांजा भंडारण और सप्लाई का हब बनाने के लिए लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और दो मोबाइल फोन जब्त किए। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3,95,000 रुपए आंकी गई है।
अपराध क्रमांक 402/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ के माध्यम से अन्य संभावित तस्करों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
यह कार्यवाही एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने की। अभियान का उद्देश्य न केवल मादक पदार्थों की तस्करी रोकना है, बल्कि अवैध सप्लाई नेटवर्क को भी ध्वस्त करना है।
गिरफ्तार आरोपी:
साहिल कुमार गुप्ता, पिता अक्षय लाल गुप्ता, उम्र 24 साल, ग्राम गागी चौक, थाना आरा नगर, जिला भोजपुर, बिहार। हाल पता: सेलटैक्स कालोनी, भावना नगर, खम्हारडीह, रायपुर।
विमल कुमार कुशवाहा, पिता छोटे लाल कुशवाहा, उम्र 21 साल, दुर्गापुरी रगौर, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। हाल पता: सेलटैक्स कालोनी, भावना नगर, खम्हारडीह, रायपुर।



