रायपुर। राजधानी रायपुर जिले में SIR (सर्वे ऑफ इनएलिजिबल वोटर्स) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। सर्वे के बाद जिले से कुल 5 लाख 11 हजार 136 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटे, 6 लाख मतदाता मृत घोषित, सूची की शुद्धता पर उठे सवाल
SIR से पहले रायपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों में कुल 20 लाख 3 हजार 387 मतदाता दर्ज थे। सर्वे के दौरान 14 लाख 89 हजार 251 फॉर्म जमा किए गए, जिनके सत्यापन में बड़ी संख्या में अपात्र मतदाता सामने आए।
जांच में पाया गया कि
3 लाख 87 हजार 330 मतदाता रायपुर जिले से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं,
23 हजार 180 मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पाया, जबकि 84 हजार 2 मतदाताओं की मौत हो चुकी है।
इन सभी श्रेणियों में आने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और भरोसेमंद हो सके।



