रायपुर में “भारत के श्रम सुधार: चार श्रम संहिताएं लागू” विषय पर एक विशेष वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,यह वार्ता भारत सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को लागू की गई चार ऐतिहासिक श्रम संहिताओं के दूरगामी प्रभावों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना पर केंद्रित रही,इस विशेष परिचर्चा का उद्देश्य मीडिया के माध्यम से आम जनमानस और श्रमिक वर्ग तक श्रम सुधारों से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विषय विशेषज्ञों जो श्रम संहिताओं के सकारात्मक प्रभावों और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से प्रकाश डाला
इस वार्ता में मजदूरी संहिता (2019), सामाजिक सुरक्षा संहिता (2020), औद्योगिक संबंध संहिता (2020) तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशाएं संहिता (2020) के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इन श्रम सुधारों का उद्देश्य व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के करोड़ों श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी की सुनिश्चितता, व्यापक सामाजिक सुरक्षा कवरेज तथा सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में इस बात पर भी विशेष बल दिया जाएगा कि ये सुधार “विकसित भारत” के लक्ष्य की प्राप्ति में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



