रायपुर। रेलवे यात्रियों के लिए अहम खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नए आदेश के तहत जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के टिकट महंगे हो जाएंगे। संशोधित किराया दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी।
हालांकि, लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े :- Nora Fatehi Road Accident: मुंबई हादसे के बाद नोरा फतेही की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं– “मौत को करीब से देखा”
कितना बढ़ेगा किराया?
- साधारण श्रेणी (जनरल): 215 किमी से अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी
- मेल/एक्सप्रेस (नॉन-एसी): 2 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी
- एसी श्रेणी: 2 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी
- उदाहरण: 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
क्यों बढ़ाया गया किराया?
रेलवे के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या में काफी विस्तार हुआ है।
- सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने
- कर्मचारियों की संख्या और पेंशन खर्च
- परिचालन लागत में वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेलवे का कुल ऑपरेशन खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रेलवे का कहना है कि किराया बढ़ोतरी का उद्देश्य बढ़ते खर्चों को संतुलित करना और यात्रियों को बेहतर व सुरक्षित सेवाएं देना है।
भारतीय रेलवे आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल परिवहन नेटवर्क बन चुका है और त्योहारों के दौरान 12,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन इसकी क्षमता को दर्शाता है।



