रायपुर। साइबर अपराध के खिलाफ ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराने वालों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में की गई। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के थानों और साइबर सेल में कुल 1236 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों द्वारा अब तक 77.53 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है, जबकि इनके बैंक खातों में करीब 174.5 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन होने का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के खातों में मौजूद करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी राशि को होल्ड करा दिया है। यह राशि विभिन्न राज्यों के पीड़ितों की है, जिन्हें सत्यापन के बाद वापस दिलाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पिछले 11 महीनों में फर्स्ट लेयर बैंक खातों में होल्ड कराए गए 7 करोड़ रुपये में से 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है।
जांच के दौरान साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते, फर्जी सिम कार्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। इन खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग और गूगल सर्च जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
रेंज साइबर थाना और रायपुर के विभिन्न थानों की 8 विशेष टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने बैंक खातों को किराए पर देते थे या ठगी की रकम का 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज छह प्रमुख मामलों में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। रायपुर रेंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन या लालच भरे निवेश प्रस्ताव से सावधान रहें और तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
गिरफ्तार आरोपी
1 शुभम साहू पिता मनोहर साहू उम्र 22 वर्ष पता श्रीनगर रायपुर
2 पुलकित कुकरेजा स्वर्गीय श्री लक्ष्मण कुकरेजा उम्र 37 वर्ष पता हीरापुर रायपुर
3 रोहित पीरमानी पिता रमेश पीरमानी उम्र 44 वर्ष पता फाफाडीह गली नंबर 3 रायपुर
4 प्रवीण सोनी युगल किशोर सोनी उम्र 26 वर्ष पता तिल्दा जिला रायपुर
5 अब्दुल हिदायत खान पिता फिरोज खान उम्र 24 वर्ष पता संजय नगर टिकरापारा रायपुर
6 शुभम नागवानी पिता विनोद नागवानी उम्र 30 वर्ष, पता पुरानी बस्ती रायपुर
7 दइतारी दीप पिता दामजी दीप उम्र 33 वर्ष पता गुड़ियारी रायपुर
8 पोषण ओझा पिता रमेश ओझा उम्र 22 वर्ष पता आमानाका रायपुर
9 संभव यादव पिता विजय यादव उम्र 28 वर्ष पता पुरानी बस्ती रायपुर
10 मनीष कुमार सेन पिता गोरेलाल सेन उम्र 26 वर्ष पता पुरानी बस्ती रायपुर
11 योगेश यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष पता गुढ़ियारी रायपुर
12 मनीष मेश्राम पिता खोमलाल मेश्राम उम्र 27 वर्ष पता अमलेश्वर जिला दुर्ग
13 अजय कुमार पिता रविदास उम्र 26 वर्ष पता शांति इनक्लेव रायपुरा
14 प्रकाश सिंह पिता अरुण सिंह उम्र 42 वर्ष पता डी डी नगर रायपुर
15 धर्मेंद्र कुमार देशमुख पिता हरकुमार देशमुख उम्र 35 वर्ष पता रिसाली भिलाई जिला दुर्ग
16 मनोज वर्मा पिता ढेलूराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता धरसींवा रायपुर
17 कृष्णा निषाद पिता मोती राम उम्र 21 वर्ष पता आरंग जिला रायपुर
18 प्रतिक कुमार श्रीवास पिता स्व अजय श्रीवास उम्र 31 वर्ष पता ख़मतराई जिला रायपुर
19 रुपेश सिन्हा पिता लाला राम सिन्हा उम्र 30 वर्ष पता रामसागरपारा जिला रायपुर
20 पवन सदानी पिता चौइथ राम सदानी उम्र 40 वर्ष पता गुढ़ियारी रायपुर
21 गोपी वर्मा पिता मंतराम वर्मा उम्र 32 पता धरसींवा जिला रायपुर
22 नारायण कोसरिया उर्फ़ गोलू पिता स्व शिवकुमार कोसरिया उम्र 36 वर्ष पता कोटा जिला रायपुर
23 मनीष बुलानी पिता परसराम बुलानी उम्र 29 वर्ष पता पंडरी जिला रायपुर
24 क्रिस्टोफर लौरेंस पिता स्व विजय लौरेंस उम्र 31वर्ष पता तेलीबांधा जिला रायपुर
25 रवि वाधवानी पिता स्व ज्ञानचंद वाधवानी उम्र 34 वर्ष पता भाटापारा



