रायपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने शुक्रवार को जिले के सभी एएसपी, सीएसपी, डीएसपी एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- VB–जी राम जी पर कांग्रेस का विरोध तर्कहीन, ग्रामीण विकास ही सरकार का लक्ष्य : सांसद बृजमोहन
आईजी ने क्लब, बार एवं अन्य आयोजनों के दौरान प्रभावी विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने तथा अनैतिक गतिविधियों व उपद्रवी तत्वों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नशे की रोकथाम को लेकर किसी भी प्रकार की नशा बिक्री पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।
बैठक में लंबित अपराध, मर्ग एवं गुमशुदा मामलों के शीघ्र निराकरण, पुराने शिकायत पत्रों के समाधान, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा जेल से रिहा अपराधियों व उभरते बदमाशों पर निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही धान बिक्री के दौरान किसानों को लूट-चोरी से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और बैंक से राशि निकालने वाले किसानों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।



