T20 World Cup India Squad : टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।
यह भी पढ़े :- होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार
इस वैश्विक टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए संतुलित टीम चुनी है।

टीम चयन में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं। विकेटकीपर जितेश शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा रिंकू सिंह को भी 15 सदस्यीय दल में मौका मिला है।
बीसीसीआई ने भारतीय और श्रीलंकाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी, ऑलराउंडर और गेंदबाजी में संतुलन बनाए रखा है।
2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
बल्लेबाज (4): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
विकेटकीपर (2): संजू सैमसन, ईशान किशन
ऑलराउंडर (4): हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान)
गेंदबाज (5): जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
20 टीमों के साथ खेला जाएगा टी20 विश्व कप
2026 टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-A में रखा गया है, जहां उसके साथ यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान शामिल हैं।
टूर्नामेंट के मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू पर मैच आयोजित होंगे। फाइनल मुकाबले को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
लीग स्टेज में भारत का शेड्यूल
- 7 फरवरी: भारत बनाम यूएसए
- 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया
- 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
- 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स



