रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। डीजल टेंकर और अल्टो कार में जोरदार भिड़ंत होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से 1 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- जेपी नड्डा के जांजगीर दौरे से पहले भाजपा अलर्ट मोड में, जनसभा की तैयारी तेज
जानकारी के अनुसार, यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार नेशनल हाइवे 130 पर हुआ। कार में सवार लोग सूरजपुर से कटघोरा की ओर जा रहे थे। बताया गया कि ओवरटेक करते समय डीजल टेंकर और अल्टो कार की टक्कर हो गई।
हादसे के बाद कार में सवार 5 लोगों में 1 की मौत और 4 घायल हुए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसे पुलिस ने समय रहते हटाकर यातायात सुचारू किया।
पुलिस ने घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।



