भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन की टक्कर से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़े :- DSP कल्पना वर्मा- दीपक टंडन विवाद में बड़ा मोड़, 3 घंटे की पूछताछ, FIR की आहट
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



